May 4, 2026

सोशल मीडिया ने जगाई रक्तदान की अलख

शिवपुरी। सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों से सुप्रीप कोर्ट के न्यायाधीश भी चिंतित हैं। वहीँ युवाओं का एक समूह सोशल मीडिया का पॉजिटिव उपयोग कर समाज की भलाई के लिए काम कर रहा है। समूह ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्त दान की पहल की। इसका असर यह हुआ कि ब्लड की कमी से जूझने वाले जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं रही। साथ ही 500 से ज्यादा रक्तदाताओं का एक समूह भी बन गया है। समूह के लोग बीमार व गंभीर मरीजों के लिए निशुल्क रक्तदान करते हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर 500 डोनर जोड़े

शिवपुरी की मंगलम स्वयंसेवी संस्था के युवाओं ने जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्त की कमी को दूर की लिए पहल की। उन्होंने रक्तदाताओं का एक ग्रुप बनाया है और इसे सोशल मीडिया से जोड़ा। इस तरह रक्तदाताओं की एक टीम बनाई गई। आज इन रक्तदाताओं की टीम के कारण ही शिवपुरी में ब्लड की कमी नहीं है। जरूरतमंद और बीमार लोगों को समय पर ब्लड मिल रहा है।

इतना ही नहीं रक्तदान करने वाले व्हाट्सअप ग्रुप में 500 से ज्यादा डोनर जुड़े हुए हैं जो समय-समय पर रक्तदान करते हैं। इस संस्था के ग्रुप ने बीमार मरीजों व जरूरतमंदों को शिवपुरी ही नहीं बल्कि ग्वालियर, दिल्ली, कोटा तक भी अपने रक्तदाता भेजकर निशुल्क रूप से आवश्यकता पड़ने पर ब्लड दिया है।

इसके अलावा कुपोषण प्रभावित शिवपुरी जिले में आदिवासी कुपोषित बच्चे जो पोषण पुर्नवास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किए जाते हैं इन बच्चों को भी ब्लड दिया है। कुल मिलाकर इस ग्रुप के बनने से अब जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं रहती है। यदि कोई ब्लड ग्रुप का रक्त नहीं भी होता है तो इस ग्रुप के टीम मेंबर को कॉल कर बुला लिया जाता है जो रक्तदान करता है।

समाजसेवी अमित की पहल रंग लाई

इस ग्रुप के गठन में महत्वपूण भूमिका निभाने वाले और संचालनकर्ता अमित खंडेलवाल ने बताया कि शिवपुरी के जिला चिकित्सालय में पहले रक्त की बहुत कमी रहती थी। लोग रक्तदान करने से भी कतराते थे। इसी बात को ध्यान में रख हमारी टीम ने सोशल मीडिया का पॉजिटिव फायदा उठाया है और रक्तदाताओं का एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया। इस व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से हम लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं और इस ग्रुप में आज 500 से 800 लोग तीन से चार अलग-अलग ग्रुप के माध्यम से जुड़े हैं। हमारी टीम के मेंबर शिवपुरी ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके में भी बीमार मरीज व जरूरतमंद को ब्लड देने के लिए आगे आते हैं।

सबको जोड़ते गए और कारवां बनता गया

मंगलम संस्था से जुड़े समाजसेवी हरिओम अग्रवाल ने बताया कि यहां पर रक्त की कमी को देखते हुए एक दिन प्लान बना कि एक ग्रुप बनाया जाए। इसके बाद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और लोगों के मन में रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां थीं उन्हें दूर किया। आज स्थिति यह है कि लोग प्रेरित होकर रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। बैभव कबीर ने बताया कि हमारी टीम का हर सदस्य आगे बढ़कर काम कर रहा है।

अन्य रक्तदाता मोहित गुप्ता ने बताया कि वह इस ग्रुप के टीम मेंबर की प्रेरणा से ही हर तीन से चार माह में एक बार रक्तदान करने आते हैं और इससे बीमार मरीज व जरूरंतमंद की मदद होती है।

अब अस्पताल में नहीं रहती ब्लड की कमी

शिवपुरी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि वह हमारे चिकित्सालय में एक समय ब्लड की भारी कमी रहती थी लेकिन मंगलम ग्रुप के माध्यम से अब आज की तारीख में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध है। इसके अलावा इस संस्था के लोग लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं यह सबसे अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि जब भी हमें किसी बीमार मरीज व जरूरतमंद के लिए ब्लड की जरूरत होती है तो यह ग्रुप रक्तदाता को प्रेरित करते हैं और रक्तदान के लिए आगे लाते हैं। इतना ही नहीं यहां पर इस ग्रुप ने कई रक्तदान शिविर भी लगवाएं हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri