March 8, 2026

इंदौर में कर्नाटक के ‘रेडी अन्ना’ एप्प से चल रहा था आईपीएल का सट्टा।

Xpose Today News 
इंदौर में कर्नाटक की सट्टा एप ‘रेडी अन्ना’ के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा।
“इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने आईपीएल सट्टे के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी एक फ्लैट में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। खुलासा हुआ है कि आरोपी कर्नाटक की सट्टा एप ‘रेडी अन्ना’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। एप के माध्यम से वे कस्टमर्स की हार-जीत की बुकिंग कर रहे थे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपियों ने अपनी ID ब्लॉक कर दी थी। पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपी जिन मोबाइल सिम का उपयोग कर रहे थे, वे सभी फर्जी नाम से जारी कराई गई थीं। पुलिस को इनके पास से “अकाउंट” की जानकारियां भी मिली हैं, जो सट्टे में लेन-देन से जुड़े हैं। आरोपी अमित ने ही अन्य सभी आरोपियों को सट्टा रैकेट में शामिल किया था। पुलिस अब उससे गहराई से पूछताछ कर रही है। लसूड़िया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 मोबाइल फोन, 6 टैबलेट और लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया है।”
 पकड़े गए आरोपियों में अर्पित पुत्र वीरेंद्र कुमार केशवानी निवासी लालगढ़ा स्कूल जबलपुर, राहुल पुत्र दिनेश रजक जबलपुर, शुभम पुत्र नीलकमल जैसवाल राजीवनगर चेरीताल, अनिकेत पुत्र राजेश कुमार पटेल जबलपुर, अजय पुत्र मुन्नालाल जैसवाल देवतालाब मऊगंज और अमित पुत्र लालजी गौतम रिजेंसी बिल्डिंग लसूड़िया शामिल हैं।”
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri