April 27, 2026

इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंटर स्टेट सट्टा गैंग वरूण ऑन लाइन हब को धरदबोचा।

Xpose Today News
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने इंटर स्टेट गैंग को धरदबोचा है। यह गैंग “वरुण ऑनलाइन हब” वेबसाईट से सट्टा चला रही थी। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में ऑनलाइन गेमिंग का सट्टा संचालित किया जा रहा है।* क्राइम ब्रांच ने जब रेट की तो वहां कुछ व्यक्तियो लैपटॉप एवं मोबाईल से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे,  पुलिस टीम द्वारा आरोपी (1). हिमांशू खण्डेलवाल , (2). रविन्द्र गौतम (3). विवेक कुमार (4). अमित कुमार मण्डल (5). कृष्णा कुमार (6). कन्हैया पाण्डे को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा Link के माध्यम “वरुण आनलाईन हब” बेवसाइट पर रुपयो पैसो से (हार-जीत) का दाव लगाकर सट्टा खिलवाया जाता था, एवं आरोपियों ने बताया कि जिन ग्राहकों को सट्टा लगाना रहता था उनसे पेमेंट अलग–अलग बैंक खातों में प्राप्त करके उन्हें Link भेजकर “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट की आईडी एवं पासवर्ड ग्राहकों को देते है एवं उस आईडी पर जितने रुपये उक्त व्यक्ति ने जमा किये हैं उसके पाईंट उनको उस आईडी पर देते है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट में उपलब्ध (24*7) गेम खोलकर हार–जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलता था। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर,  02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक,  एटीएम कार्ड्स, नगदी एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा  जप्त करके, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में गेमलिंग एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
उक्त प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीयो ने पूछताछ में बताया था की (7). निखिल खंडेलवाल के द्वारा संयोगितांज स्थित फ्लैट किराए पर लिया गया था जिसके निर्देशन में ऑनलाइन सट्टे खिलाया जा रहा था। (8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी मानवता नगर इंदौर  के फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने का कार्य करना बताया है जिसपर क्राईम ब्रांच के द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 50 हजार रुपए, 01 एर्टिगा कार के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri