आगर-मालवा। चीन के एक्शन मूवी के सुपर स्टार जैकी हुंग आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक स्थली माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधि विधान से पूजा-पाठ व हवन किया और अपनी फिल्म की सफलता की कामना की।
जैकी हुंग के साथ उनके रिश्तेदार और मित्र भी पहुंचे थे। जैकी हुंग को माँ बगलामुखी मंदिर के बारे में उनके मुंबई के मित्र ने बताया था। जिसके बाद से उनके मन में यहाँ आने की इच्छा थी।
