छतरपुर। थाईलैंड के फ़ुकेट शहर में हुए हादसे मे छतरपुर की एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। पालिवाल परिवार ने बेटी बैंगलोर की एक कंपनी के ज़रिए को ट्रेनिंग के लिए वहाँ भेजा था। परिवार में किसी के पास पासपोर्ट नहीं है। इस वजह से शव भारत लाने में दिक़्क़तें आ रही है। सरकार से मदद की माँग की है।
प्रज्ञा का शव भारत लाने के लिए प्रज्ञा के भाई दीपक ने शहर के लोगों से मदद मांगी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के घर जाकर भी मदद की गुहार लगाई है। विधायक ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी है।
वहीँ इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा है कि थाईलैंड का हमारा दूतावास पीड़ित परिवार के संपर्क में है और इस कठिन समय में सभी तरह की सहायता प्रदान कर रहा है.
