रतलाम। जावरा की विशेष सशस्त्र बल, 24 वीं वाहिनी में आज एक अनूठा संकल्प लिया। बटालियन में एक हजार थाली, चार हजार कटोरी, दो हजार चम्मच और एक हजार गिलास ख़रीदे गए। चाय-नाश्ते के लिए 200 कप प्लेट भी ख़रीदें गए। आज से ये पुलिसकर्मी घर हो या दफ़्तर शादी हो या पार्टी कहीं भी खाने में प्लास्टिक से बने डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
पुलिस जवानों को यहाँ कमांडेंट आईपीएस महेशचंद्र जैन ने शपथ दिला कर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया गया कि “हम अब कभी भी किसी भी शासकीय, सामाजिक या व्यक्तिगत कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के “डिस्पोजल” का उपयोग नहीं करेंगे।
