May 9, 2026

ग़रीबों की भूख मिटाने वाली ‘रॉबिन हुड आर्मी’

इंदौर। आर्मी का नाम सुनते ही दुश्मनों के दाँत खट्टे करने वाले वर्दी के कसे हथियारों से लेस फ़ौजियों की फ़ौज की कल्पना उभरती है लेकिन इंदौर में एक ऐसी आर्मी है जो ग़रीबों की भूख मिटाती है। इस आर्मी का नाम है रॉबिन हुड आर्मी।

यह कार्यकर्ताओं का ऐसा संगठन हैं जो भूखे लोगों तक रोजाना भोजन पहुंचा रहा हैं। इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। न ही संगठन के लोग शुल्क जमा करते हैं। रॉबिन हुड आर्मी से जुड़े लोग निस्वार्थ भाव से अपने खर्च पर गरीबों तक खाना पहुंचाते हैं। आर्मी के कार्यकर्ता प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात तक खाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण करते हैं।

रॉबिन हुड आर्मी के अमित त्रिवेदी कहते है कि हम होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में बचा हुआ खाना ले जाकर गरीब बस्तियों और जरूरतमंदो में बांटते हैं। इंदौर में रॉबिन हुड आर्मी द्वारा रोजाना एक से डेढ़ हजार लोगों तक खाना पहुँचाया जाता हैं। अगर पूरे देश की बात करे तो हर हफ्ते तीन से साढ़े तीन लाख लोगों तक रॉबिन हुड आर्मी खाना पहुंचाती है। रॉबिन हुड आर्मी के इंदौर में एक से डेढ़ हजार कार्यकर्ता हैं। यह आर्मी 14 देशों में 140 से ज्यादा शहरों में काम करती है। रॉबिन हुड आर्मी के कार्यकर्ता सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक काम करती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri