Xpose Today News
इंदौर पुलिस ने डुप्लीकेट फर्जी फोन पे एप्लीकेशन बना कर ज्वेलर्स से ठगी करने वाली गैंग को धरदबोचा है। आरोपियों ने एक ज्वैलर की दुकान पर पहुंच कर ख़रीदी की फिर डुप्लीकेट नकली फोन पे पर पेमेंट दिखा कर रफ़ूचक्कर हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस थाना परदेशीपुरा में शिकायत की टीआई आर डी कानवा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरगर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू की और आरोपियों को धर दबोचा।
थाना परदेसीपुरा टीआई आर डी कानवा ने बताया जयेश सोनी निवासी पाटनीपूरा इन्दौर द्वारा शिकायत की गई कि 5 जून को श्यामलाल & संस नामक मेरी ज्वैलर्स शॉप पर एक युवक आया जिसने सोने की अंगुठी कीमती 46,000/- रूपये की खरीदी और उसके मोबाइल से मेरे शॉप के स्कैनरपर स्कैन करके 46,000/- रूपये का ट्रांजेक्शन दिखाया, उसके दिखाये फेक ट्रांजेक्शन पर मैंने विश्वास किया और बिल तैयार कर रहा था तभी वह मेरी शॉप से चला गया लेकिन उसके ट्रांजेक्शन से मेरे खाते में कोई रकम नहीं आई । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना परदेशीपुरा, इन्दौर पर अपराध धारा 318(4) BNS अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी परदेशीपुरा आर0डी0 कानवा द्वारा गठित टीम नेलगातार सीसीटीवी कैमरे चैक किये, तकनिकी मदद ली और अपने सूचना – तंत्र के संपर्क में रहकर दिनांक 02/07/2025 को आरोपी विकास पटेल पिता जमनाप्रसाद पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 रामनगर जिला सतना को गिरफ्तार किया जिसने अपने साथी कमल कमलनयन के साथ मिलकर डूप्लीकेट Phone Pay एप्लीकेशन से फेक ट्रांजेक्शन करना बताया । आरोपी कमलनयन पिता शेषमणी बैस उम्र 23 वर्ष निवासी रामनगर जिला सतना को गिरफ्तार किया गया । आरोपीयों के पास आभूषण खरीदने के कई बिल मिले हैं जिनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है । दोनों आरोपी मिलकर फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से फेक ट्रांजेक्शन दिखाकर लोगों से सामान खरीदते थे, दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है जिनसे पूछताछ जारी है और अन्य स्थानों पर की गई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
