भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में मची सियासी उथल-पुथल के केंद्र ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद गाड़ी चलाकर अपने आवास से निकले और प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिंधिया जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर आ सकते हैं। दरअसल आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती है। ऐसे में अपने पिता की जयंती पर सिंधिया ग्वालियर में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को अचानक सिंधिया समर्थक मंत्री समेत करीब 17 विधायक अचानक से गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सभी 17 विधायक बेंगलुरु में हैं। फ़िलहाल सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैं। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।
