भोपाल। कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिंधिया आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के साथ ही प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर खतरा बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक कांग्रेस विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी।
खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा मध्यपप्रदेश से राज्यसभा भेजेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र में मंत्री पद भी दिया जा सकता है। इसके अलावा एक सिंधिया समर्थक विधायक को मध्यप्रदेश में उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

