May 18, 2026

महिला पुलिस अधिकारियों से शराब बिकवाने को लेकर शिवराज सरकार पर विपक्ष का हमला

भोपाल। महिला अधिकारियों से शराब बिकवाने को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके लिए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘शिवराज जी आप जब विपक्ष में थे तो प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध करते थे, खूब भाषण देते थे, शराब को बहन-बेटियों के लिये ख़तरा बताते हुए उनको साथ लेकर धरने पर बैठते थे। अब तो आपने बहन-बेटियों को ही शराब की दुकानो पर बैठा दिया? इससे शर्मनाक व दोहरा चरित्र कुछ नहीं हो सकता है?’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार और शराब के ठेकेदारों के बीच चल रहे विवाद के कारण 70 फीसदी ठेकेदारों ने शराब की दुकानें सरेंडर कर दी है। ऐसे में सरकार ने आबकारी विभाग के माध्यम से खुद दुकानें खोली हैं। दुकान संभालने के लिए आबकारी विभाग की स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। कई ठेकों पर आबकारी पुलिस की महिला अधिकारी भी बैठकर शराब बेचती नजर आईं है। इसको लेकर अब शिवराज सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri