सिवनी। छात्र के साथ बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग करने के कारण सिवनी जिला कलेक्टर ने छात्रावास साजपानी धनोरा में पदस्थ अधीक्षक एमएल पन्द्रे को निलंबित कर दिया है।
दरअसल आदिम जाति कल्याण विभाग सिवनी अंतर्गत संचालित उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास साजपानी धनौरा में निवासरत छात्र और अधीक्षक एमएल पन्द्रे की बातचीत का ऑडियो सामने आया था। ऑडियो में एमएल पन्द्रे अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रारम्भिक जाँच में अपशब्दों के प्रयोग को सत्य माना गया है। इस आधार पर निलंबित की कार्रवाई की गई है।
