May 9, 2026

फ़िल्म ‘छपाक’ के बहाने कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना

भोपाल। आज दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ रिलीज हुई है। भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फिल्म का बहिष्कार करने वालों पर ट्वीट करके निशाना साधा है।

कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, “फ़िल्मों व कलाकारों को दलो में, विचारधाराओ में बाँटना व राजनीति से जोड़ना पूरी तरह से ग़लत परंपरा। यह परंपरा पिछले कुछ वर्षों से प्रारंभ हुई है। कई फ़िल्में अच्छे सामाजिक संदेश के साथ व सामाजिक बदलाव के उद्देश्य के साथ बनती है। कलाकार भी एक इंसान, उन्हें भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आज़ादी है। उसके लिये उन्हें कोसना, उनका विरोध करना, उनके विरोध में बोलना क़तई उचित नहीं। विचारधारा के आधार पर एक फ़िल्म का सपोर्ट, एक का विरोध, यह हम देश को कहाँ ले जा रहे है?”

इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है कि, “सभी फ़िल्मों को, सभी कलाकारों को एक नज़रिये से देखना चाहिये। कलाकारों को बाँटना क़तई सही नहीं। मैं तो जनता से अपील करता हूँ कि वे अपनी सोच, विचार, मनोरंजन व पसंद अनुसार कोई भी फ़िल्म देखे, यह उनका अधिकार। देश में किसी को हक़ नहीं कि वो हमें बताये कि हम क्या देखे, कौन सी फ़िल्म देखे, कौन सी नहीं। सभी फ़िल्में कोई ना कोई अच्छा व सामाजिक संदेश लेकर आती है।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri