May 9, 2026

‘ख़ुशियों का ओटला’ ने फैलाया मानवता का उजियारा

राजगढ़। दीपावली पर अपना घर तो सभी रोशन करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की जिन्दगी में उजियारा फैला रहे हैं। प्रदेश का ऐसा ही एक संगठन है जो अब तक लाखों लोगों को खुशियाँ बाँट चुका है। यह संगठन गरीब और बेसहारा लोगों और बच्चों को स्कूल सामग्री, बर्तन, खिलोनें, बच्चों के कपड़े, गर्म कपड़े, शॉल, कमल सहित कई सामग्री का वितरण करता है। इसके अलावा त्योहारों पर गरीबों तक मिठाई सहित अन्य सामान पहुंचाते हैं।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सिख समाज के युवाओं द्वारा शुरू किए गए इस संगठन का नाम है खुशियों का ओटला। हाल ही में संगठन के लोगों ने दीपावली नहीं मना पाने वाले गरीब परिवारों के लिए हैप्पी किट तैयार करके बांटे। इसमें बच्चों को पटाखे, मिठाई, रंगोली कलर, दीपक, तेल, रुई सहित अन्य दीपावली उपयोगी सामान के साथ महिलाओं को नई साड़ियों वितरित की। खुशियों का ओटला संगठन के द्वारा अब तक 18 हजार नई साड़ियां, 7500 लोगों को चप्पलें, स्कूल सामग्री, बर्तन, खिलोनें, बच्चों के कपड़े, गर्म कपड़े, शॉल सहित कई सामग्री का वितरण किया जा चुका है।

इस संगठन की शुरुआत चार साल पहले हुई थी। ब्यावरा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि चार साल उनका भोपाल हमीदिया हॉस्पिटल में जाना हुआ था। वहां वह प्रेरणा संस्था के द्वारा किए जा रहे गरीबों के लिए कार्य से प्रेरित हुए। उन्हें पता चला कि प्रेरणा संस्था के संस्थापक आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन इस पुनीत कार्य में लोग आज भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इससे प्रभावित होकर सुरजीत सिंह ने यह बात अपने परिवार को बताई। इस काम के लिए पूरा परिवार तैयार हुआ और ब्यावरा शहर में खुशियों का ओटला संगठन की शुरुआत हुई। आज संगठन 14 हजार सहयोगियों से जुड़ गया है। संगठन अब तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों तक मदद चुका है। इस कार्य में भाग लेने के लिए 95 लोगों की टीम अपनी सेवाएं दे रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri