खरगोन। नर्मदा नदी के पुल पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरा। हादसे में डायल 100 और अन्य लोगो की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला।
दरअसल सोयाबीन से भरा ट्रक खंडवा से देवास जा रहा था। इस दौरान खरगोन जिले के बड़वाह में नावघाट खेड़ी पर बने पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरा। हादसे में 27 वर्षीय ट्रक चालक गोपाल पिता श्यामलाल निवासी उज्जैन और 21 वर्षीय क्लीनर गणपत उमराव निवासी आमला जिला आगर मालवा को गंभीर चोंट आई है।
दोनों को ट्रक से निकालकर बड़वाह के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ से दोनों गम्भीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।
