April 27, 2026

तुग़लक़ दरबार चलाने की शिकायत पर उप राज्यपाल पद से हटाई गई किरण बेदी।

एक्सपोज़ टुडे,दिल्ली।
पूर्व आईपीएस किरण बेदी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटा दिया है। उनकी जगह तेलंगाना के राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. किरण बेदी को 29 मई 2016 को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था.

पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार और किरण बेदी में लंबे समय से टकराव चल रहा था. मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी ने 10 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपकर उनसे आग्रह किया था कि पूर्व आईपीएस अधिकारी को वापस बुला लिया जाए. उन्होंने दावा किया कि वह ‘तुगलक दरबार’ चला रही हैं.

किरण बेदी ने आज ही राज्य के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी और कोरोना टीकाकरण को लेकर कई सवाल पूछे थे. इसे संबंधित एक वीडियो भी उन्होंने ट्वीट किया है

 पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है. दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद मौजूदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं. ऐसे में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है.

हालांकि मुख्यमंत्री का दावा है कि उनकी सरकार को सदन में ‘बहुमत’ हासिल है. पुडुचेरी विधानसभा के लिए अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने वाले हैं.

पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के 10, डीएमके के तीन, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के 7, एआईएडीएमके के चार, बीजेपी के तीन और एक निर्दलीय विधायक हैं. बता दें कि कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दिया है जबकि एक विधायक को अयोग्य ठहराया गया है. पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा 15 है.

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri