May 9, 2026

2005 में अपनी मौत का दावा करने वाले कुंजीलाल की 14 साल बाद आज हुई मौत

बैतूल। किसी समय अपनी मौत की भविष्यवाणी करके देश-विदेश में सुर्खियाँ बटोरने वाले भविष्यवक्ता कुंजीलाल का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

बैतूल जिले सेहरा गाँव के रहने वाले कुंजीलाल 20 अक्टूबर 2005 को अपनी मौत की भविष्यवाणी को लेकर अचानक पूरे देश में सुर्ख़ियों में आ गए थे। मीडिया, प्रशासन सहित सरकार का डेरा इस गांव में मेला लेकर बैठ गया था। देश के सभी न्यूज़ चैनलों पर 12 घंटे तक कुंजीलाल की भविष्यवाणी को लेकर चर्चा होती रही।

कुंजीलाल के ऐलान के बाद पूरे देश में लाइव ड्रामा चला था। तब देश में सबसे बड़ा मुद्दा बना था कि कुंजीलाल का क्या होगा? कुंजीलाल का जन्म 20 अक्टूबर 1930 को हुआ था। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘पीपली लाइव’ कुंजीलाल लाल के ऊपर ही बनी थी। फिल्म का किरदार ‘नत्था’ कुंजीलाल लाल से प्रेरित था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri