महू। चार साल की उम्र की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया तो उसे देख वकील गुस्से से भर गए। वहां मौजूद वकीलों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इस दौरान वकीलों ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की।
दरअसल इंदौर के महू में बीते दिनों चार साल की बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची को आरोपी ने एक खंडहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अंकित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इसी मामले में पुलिस ने अंकित को कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट परिसर में आरोपी को देखते ही वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने आरोपी अंकित से की जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान वकीलों द्वारा भी आरोपी को मौत की सजा देने की बात बार-बार गुस्से में कही जा रही थी। बता दें की अंकित की तीन दिन की रिमांड के बाद शनिवार को महू कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी अंकित की पिटाई होते देख वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को बचाकर तुरंत गाड़ी में बिठा कर जेल भेज दिया गया।
