बड़वानी। तालाब में नहाने गए चार बच्चे पानी में डूब गए। हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है। बच्चे का सेंधवा सिविल अस्पताल इलाज जारी है।
मामला बड़वानी जिले के सेंधवा के पास ग्राम सेगवी का है। परिजनों के काम में लगे होने के दौरान चारों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में दो सगी बहनों रीता और गीता सहित संदीप नाम के बच्चे की मौत हो गई है। वहीँ राकेश नाम के बालक को ग्रामीणों ने बचा लिया। राकेश का सेंधवा के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास इकट्ठा हो गए थे। घटना की सूचना के बाद तत्काल ग्रामीण सेंधवा सहित बिजासन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी फिलहाल कार्यवाही जारी है।
