May 9, 2026

एसडीओपी के ख़िलाफ़ लोकायुक्त ने दर्ज किया रिश्वतख़ोरी का प्रकरण

बैतूल। रिश्वत मामले में फरार चल रहे भैंसदेही SDOP एमएस बडगूजर के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के लिए पिछले दो दिनों से भैंसदेही में रुकी हुई थी।

दरअसल चिचोली थाना क्षेत्र के अज्ञात युवक ने लोकायुक्त विभाग में एमएस बडगूजर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। लोकायुक्त को युवक और एमएस बडगूजर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो मिला था। ऑडियो की आधार पर लोकायुक्त की टीम कार्रवाई करने के लिए भैंसदेही पहुंची थी। हालाँकि टीम के आते ही एमएस बडगूजर गाड़ी और ड्राइवर सहित फरार हो गए।

बैतूल एसपी ने कार्यवाही होने की पुष्टि की है। उन्होंने DGP और IG को मामले से अवगत कराया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri