सीहोर। मंडी थाना प्रभारी ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए बिना किसी कारण थाने में खुले आम हवाई फायर किए। गोली चलने की आवाज आने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
दरअसल सीहोर के मंडी थाना के प्रभारी शिशिर दास ने अपने आपको सुपर टीआई साबित करने के लिए थाने में खुले आम गोली चलाई। उन्होंने यही काम अपने अधीनस्थों से भी करवाया। ख़ास बात यह है कि थाने के आसपास रिहायशी इलाका है। इसके बाद भी थाना प्रभारी ने बिना किसी कारण के खुले आम हवाई फायर किया।
फायर की आवाज से मंडी इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। राम जन्मभूमि मामले पर निर्णय को लेकर इस समय वैसे भी जनता में संशय की स्थिति है। बता दे कि शिशिर दास पूर्व में भी अपनी कार्य प्रणाली को लेकर चर्चा में रह चुके है।
