इंदौर। नगर निगम में सह राजस्व अधिकारी रियाजुल हक अंसारी के घर पर मंगलवार अल सुबह इंदौर लोकायुक्त ने छापा मारा। रियाजुल हक अंसारी के संयोगितागंज में स्थित घर छापा मारा। फ़िलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी हैं।
बता दे कि लोकायुक्त को रियाजुल हक अंसारी के पास आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत मिली थी। फ़िलहाल सम्पत्ति, केश और ज़ेवरातों की छानबीन की जा रही है।
