April 27, 2026

करोड़पति कांस्टेबल के फार्म हाउस, घर में लोकायुक्त ने मारा छापा।

एक्सपोज़ टुडे,जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस विभाग के ही एक कांस्टेबल के घर आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर छापा मारा। छापा मारने के बाद कांस्टेबल का फार्म हाउस और चल अचल संपत्ति देख लोकायुक्त का दल भी दंग रह गया।
तिलवारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद सिंह लोकायुक्त के निशाने पर है। मंगलवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने उनके बरगी स्थित फार्म हाउस तथा बरगी हिल्स मकान पर छापामार अंदाज में एक साथ कार्रवाई शुरू की।

कांस्टेबल के खिलाफ लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति किस शिकायत की गई थी। प्रारंभिक कार्रवाई में बरगी हिल्स में 12000 वर्गफीट का प्लाट और मकान, बरगी के सुकरी में करीब 12 एकड़ का फार्म हाउस समेत लाखों रुपए कीमती कई चार पहिया वाहन, हाईवा जेसीबी, ग्रेडर मशीन, पोकलेन आदि का पता चला है। उक्त संपत्तियां किसके नाम पर खरीदी गई हैं लोकायुक्त की टीमें इसका पता रही हैं।

बताया जाता है कि 1995 के बाद से बरगी संभाग के ही थानों में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक के खिलाफ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। दोनों जांच एजेंसियां शिकायत की जांच में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार तड़के लोकायुक्त की सर्च टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दे दी।

कांस्टेबल के यहाँ छापा मारा है।
तिलवारा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। प्रधान आरक्षक के घर और फार्म हाउस पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई जारी है।
संजय साहू,एसपी लोकायुक्त जबलपुर

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri