September 23, 2024

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोरोना पॉज़िटिव हुए, वीडियो कॉल पर करेंगे बात। गोवा के राज्यपाल को महाराष्ट्र का प्रभार नहीं।

एक्सपोज़ टुडे।
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं। उन्हें HN रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। राज्यपाल के पॉज़िटिव होने के बाद गोवा के राज्यपाल को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार देने की बातें चलने लगी। लेकिन इसी बीच गवर्नर हाउस से कहा गया का की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहेंगे उनसे कोई भी संपर्क कर सकता है।
इसके बाद राज्यपाल का प्रभार देने की बात पर विराम लग गया है।
Written by XT Correspondent