April 26, 2026

इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई के खिलाफ एफआईआर, विरोध में कांग्रेस नेता भोपाल पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

Xpose Today News
इंदौर तेजाजी नगर थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों पर हुई एफ़आइआर के बाद FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में एडिशनल डीजीपी को ज्ञापन दिया।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन इंदौर के तेजाजी नगर थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भारत पटवारी एवं नाना पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई FIR की निष्पक्ष जांच कराने के लिए दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव  कुणाल चौधरी,  पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रघुवंशी, चुनाव आयोग प्रभारी जेपी धनोपिया, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रोशनी यादव, श्री अमित शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे, कांग्रेस प्रवक्ता श्री रवि सक्सेना, श्री अजीत भदौरिया,श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री संतोष परिहार, श्री अभिनव बरोलिया, श्री प्रवीण धौलपुरे ,श्री कुंदन पंजाबी श्री आनंद जाट,श्री मिथुन अहिरवार,श्री अवनीश बुंदेला,श्री राहुल राज, श्री रितेश त्रिपाठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, प्रदेश सचिव श्री राज कुमार सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri