Xpose Today News
इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे बनी पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में बड़ा हादसा हो गया। कॉलोनी में रहने वाले अग्रवाल परिवार की कार ने 3साल के बच्चे को कार से कुचल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ़ नज़र आ रहा है की लापरवाही से कार चलाकर बच्चों को कुचलने का प्रयास किया गया। जिसमें एक बच्चा बच गया जबकि दूसरा बच्चा कार के पहियों में आ गया। काले रंग की किया सेलटोस कार है जिसका नंबर 9947 है। बच्चा कॉलोनी का ही बताया जा रहा है कॉलोनी के कुछ लोग ताबड़तोड़ बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुँचे हैं।
हाँ हादसा हुआ है एफआईआर की है बच्चे का ऑपरेशन हुआ है।
कॉलोनी में खेल रहे बच्चे का एक्सीडेंट हुआ है संजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति की कार जो उनका ड्राइवर चला रहा था उससे यह घटना हुई है। उसके उपर एफ़आइआर दर्ज हुई है। पीड़ित बच्चे का ईलाज वही लोग करा रहे हैं बच्चे का ऑपरेशन हुआ है।
प्रदीप बंसल,अध्यक्ष रहवासी संघ शांति निकेतन कॉलोनी
