May 10, 2026

थाना परिसर में सात फेरे, पुलिस वाले बने बाराती

खरगोन। प्रेमी जोड़े के घर वाले जब उनकी शादी कराने को राजी नहीं हुए तो पुलिस ने उनकी शादी का जिम्मा उठाया। शुक्रवार रात को थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी जोड़े ने पुलिस के साये में सात फेरे लिए। प्रेमी जोड़े की शादी में दोनों के परिवार कुछ सदस्य और पुलिस के परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश नजर आया और सहयोग करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।

दरअसल खरगोन जिले के ग्राम घोटिया में निवास करने वाली 24 वर्षीय रवीना पाटीदार और खेड़ी गाँव में निवास करने वाले 24 वर्षीय विकास पाटीदार करीब एक साल से लव रिलेशनशिप में रह रहे थे। विकास लगातार रवीना को शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन विकास के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में रवीना अपने साथ हुए शोषण की शिकायत लेकर खरगोन पुलिस थाने पहुँच गई। ऐसे में पुलिस के पास दो ही रास्ते थे या तो युवक को जेल भेजे या फिर दोनों की शादी की जाए।

ऐसे में कोतवाली थाने के टीआई ललित सिंह डांगुर ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया और युवक-युवती की शादी की समझाइश दी। थाना प्रभारी की समझाइश पर दोनों परिवारों के कुछ लोग शादी के लिए राजी हुए। पुलिस ने आनन-फानन में पंडित को बुलाकर थाने के ही शिव मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। शादी में पुलिस के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। यह पहला अवसर है जब खरगोन के कोतवाली थाने में किसी प्रेमी जोड़े की पुलिस के साये में शादी की हो। प्रेमी जोड़े की शादी के बाद टीआई ललित सिंह डांगुर ने नव दम्पत्ति को आशीर्वाद देकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कराकर समाज को एक नया संदेश दिया।

शादी के बाद दुल्हन रवीना पाटीदार का कहना है कि हमारे परिवार के कुछ सदस्य शादी से इनकार कर रहे थे। न ही हम एक दूसरे से बात कर पा रहे थे। थाने में आने के बाद हम दूसरे से बात कर पाए है। पुलिस द्वारा हमे सपोर्ट करते हुए हम दोनों की शादी कराई है जिसके बाद हम दोनों खुश है।

वहीँ दूल्हे विकास पाटीदार का कहना है कि शादी होने के बाद हम दोनों खुश है। हम पिछले डेढ़ साल से साथ में रह रहे थे, लेकिन घर वालो का मनमुटाव था। जिसके बाद पुलिस द्वारा हम दोनों की शादी कराई है। जिसमें पुलिस का काफी सपोर्ट रही है।

टीआई ललितसिंह डांगुर का कहना है कि पाटीदार समाज के युवक और युवती का मामला था। जहाँ दोनों युवक युवती का आपस मे प्रेम सम्बंध था लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं आ रही थी। यहाँ तक कि रिपोर्ट लिखने तक की नौबत आ गई थी। दोनों बालिग होने से दोनों के परिवार को मनाया गया जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी कराई गई। ऐसे मामले में अक्सर बलात्कार जैसी रिपोर्ट होती है जो शर्मनाक होती है। ऐसे मामलों में दोनों परिवार के सदस्यों को आगे आना चाहिए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri