May 10, 2026

चालान बनाने से भड़के नेता जी की पुलिस को धौंस का वीडियो

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिवपुरी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा नेता पुलिसकर्मियों को धमकाता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मियों को धमकाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिवपुरी जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान सुभाषपुरा थाने में पुलिसकर्मियों को उनकी यात्री बस का 1000 रुपये का चालान काटने पर धमका रहे हैं। साथ ही भाजपा नेता पुलिस वालों को उनका काम भी याद दिला रहे कि उन्हें क्या करना चाहिए और देख लेने की धमकी भी दे रहे है।

पुलिस धमका रहा भाजपा नेता पेशे से बस ऑपरेटर भी हैं और इनकी कई बसें चलती हैं। इसके अलावा अभी कुछ दिनों पहले भी सुभाषपुरा थाने पर ही रिटायर्ड पुलिस दरोगा जो बस ऑपरेटर है। उनका भी पुलिसकर्मियों को धमकाने का वीडियो सामने आया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri