April 26, 2026
Screenshot

एमबीबीएस फर्स्ट ईयर स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया सुसाइड।

Xpose Today News
इंदौर में सोमवार को एक एमबीबीएस फर्स्ट इयर के स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल के कमरे में फाँसी लगा कर  आत्महत्या कर ली। घटना एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के बी-ब्लॉक की है। स्टूडेंट का नाम अंतरिक्ष अग्रवाल बताया जा रहा है वह हॉस्टल के चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 43 में रहता था। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।”

पढ़ाई का तनाव या कुछ और

पुलिस के मुताबिक़ अंतरिक्ष का रूम पार्टनर हर्ष कौशिक शाम करीब 5:30 बजे कॉलेज से हॉस्टल पहुंचा था। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हर्ष ने दोस्तों की मदद से दरवाजा धक्का देकर खुलवाया। अंदर अंतरिक्ष फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी। हर्ष के अनुसार, अंतरिक्ष पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था।”

सुसाइड करने वाला अंतरिक्ष 2025 बैच का प्रथम वर्ष का एमबीबीएस छात्र था और ग्वालियर का रहने वाला था। स्टूडेंट्स के मुताबिक, वह सोमवार को कॉलेज नहीं आया था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।”

कमरा सील जांच शुरू 

हॉस्टल प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया है और किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने कहा मामले की जांच की रही है। पता लगा रहे हैं कि छात्र के सुसाइड की वजह क्या है।”

पुलिस हर एंगल पर कर रही है जांच।

एसीपी संयोगिता गंज तुषार सिंह ने बताया कि एमजीएम के बॉयस हॉस्टल में ग्वालियर के रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगा ली। कॉलेज से लौटे छात्र ने उसका दरवाजा नॉक किया तक घटना का पता चला है। रूममेट का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। मामले की जांच की जा रही है।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri