शिवपुरी। कृषि विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गंदा टॉयलेट देखकर प्रदेश के मंत्री भड़क गए। वह अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए खुद सफाई में जुट गए। मंत्री जी ने खुद अपने हाथों से गंदे टॉयलेट को साफ किया।
दरअसल कमलनाथ सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मंगलवार को शिवपुरी के दौरे पर थे। यहाँ उन्होंने कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को दिए जाने वाले खाद-बीज को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान तोमर जब बाथरूम करने गए तो कार्यालय का गंदा टॉयलेट देखकर मंत्री क गए।
उन्होंने खुद गंदे टॉयलेट को अपने हाथों से साफ किया। गंदा टॉयलेट साफ करने के बाद मंत्री ने कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अधिकारियों को संदेश देने के लिए खुद अपने हाथों से टॉयलेट साफ किया जिससे वे अपने नैतिक दायित्व को निभा सकें। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए उन्होंने कहा है।
गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर स्वच्छता का संदेश देने के लिए आजकल नालों में उतर कर स्वयं सफाई कर रहे हैं इसके अलावा गंदगी भी साफ करते हुए दिख रहे हैं।
