May 10, 2026

बिजली अफ़सरों को खुली चेतावनी, सुधर जाओ वरना बोरिया बिस्तर बँधवा दूँगा

दमोह। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हर्ष यादव ने बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर सुधर जाओ वरना बोरिया बिस्तर बांध लो।

दरअसल हर्ष यादव एक सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में जबेरा विधानसभा के पौड़ी तारादेही में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री से बिजली कटौती की शिकायत की थी। लोगों ने उनसे कहा कि बिजली कटौती से वह काफी परेशान है। किसानों को भी बिजली नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जनता को संबोधित करते हुए हर्ष यादव ने कहा कि, “मुझे मालूम है कि किसके इशारे पर बिजली गुल हो रही है। आप लोग एक सप्ताह के भीतर सुधर जाओ वरना बोरिया बिस्तर बांध लो।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri