सिवनी। आबकारी विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विभाग का आरक्षक कच्ची शराब बेचने वाले से रिश्वत लेते नजर आ रहा है।
सामने आया वीडियो सिवनी है। वीडियो में घंसौर आबकारी विभाग का आरक्षक अमृत लाल झरिया कच्ची शराब बेचने वाले प्रकरणों को निपटाने के लिए दोषियों से रिश्वत लेते नजर आ रहा हैं। इतना ही नहीं रिश्वत लेने के बाद आरक्षक दोषियों को फिर से कच्ची शराब बेचने की सलाह दे रहा है।
इस वीडियो में भ्रष्टाचार में लिप्त आरक्षक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की पोल खोल रहा है। वीडियो में आरक्षक बता रहा हैं कि किस-किस को कितने पैसे देने पड़ते हैं।
