May 4, 2026

लापता पत्रकार का शव बरामद

इन्दौर। रविवार को ट्रैकिंग ग्रुप के साथ भैरव कुंड में तैरते समय लापता हुए पत्रकार शिवम शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीईआरएफ इन्दौर ने दो दिनों की मशक्कत के बाद आज सुबह 5:30 बजे युवक का शव बरामद किया। एसडीईआरएफ की टीम जंगल के दुर्गम रास्ते से होते हुए युवक के शव को बाहर लेकर आई।

शिवम् इंदौर के बीसीएम हाइट्स में रहता था। रविवार को दोपहर तीन बजे वह दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रैक पर ले जाने वाले समूह ‘सफरनामा’ के साथ भैरवकुंड गया था। सभी लोग करीब 300 फीट नीचे कुंड में उतरे। फिर वहां कुछ लोगों ने नहाना शुरू किया। इसमें शिवम भी था। बताया जा रहा है कि शिवम तैरकर दूसरी तरफ पहुंच गया। लौटते वक्त वह झरने के नीचे पहुंचा और ज्यादा गहराई होने से वह नीचे जाने लगा, तभी दो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

भैरव कुंड में मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता है। इसलिए हादसे के बाद शिवम् के साथी आधे घंटे तक पैदल चलकर एक गांव में पहुंचे और वहां से शिवम् के परिजनों को खबर की। इसके बाद पुलिस व इंदौर से आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri