May 3, 2026

खाकी को सलाम : लापता युवक केरल लौटा

बालाघाट। वारासिवनी पुलिस प्रशासन की संवेदनशील कार्यवाही के चलते केरल से लापता हुआ युवक वापस सकुशल अपने घर के लिए रवाना हो गया। युवक गत 6 अप्रैल से लापता था।

दरअसल 1 सितंबर को ग्राम बुदबुदा निवासी दीपक चौबे एक युवक को लेकर थाने में पहुंचा। दीपक ने पुलिस वालों को बताया कि 31 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे सावंगी-कटंगझरी मार्ग पर यह युवक रो रहा था। यह मुक बाधिर है। युवक अपना नाम मोहम्मद शफी पिता मुनीर नजमा शफी निवासी कन्नूर, केरल बता रहा है।

इस पर वारासिवनी पुलिस ने युवक से नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि वह केरल में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संरक्षण में रह चुका है। वह कुछ समय पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से चला गया था। इस दौरान युवक के माता-पिता के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी।

इसके बाद पुलिस ने युवक को थाने में ही सुरक्षित रखा। वारासिवनी में रहने वाले केरल निवासी शिबू विक्टर को जब पता चला कि उनके मूल राज्य का कोई बच्चा थाने में है तो वह तुरंत थाने पहुंचे और युवक को खाना खिलाकर उसे नए कपड़े भी दिए। शिबू ने जब केरल में एसपी स्तर के अधिकारियों से चर्चा की तो पता चला कि उक्त युवक अप्रैल 2019 से केरल से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कन्नूर सब डिवीजन के थालासरई पुलिस थाने में दर्ज है।

युवक को लेने के लिए केरल पुलिस का 2 सदस्यीय दल वारासिवनी पहुंचा और मोहम्मद शफी को लेकर वापस केरल रवाना हुआ। लगभग 1 सप्ताह तक पुलिसकर्मियों के साथ रहकर वापस लौटने पर मोहम्मद भावुक नजर आया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri