शिवपुरी। शिवपुरी में इस बार धर्म और देशभक्ति का अनूखा संगम देखने को मिला। शिवपुरी जिले के पिछोर में एक मुस्मिल परिवार ने राष्ट्रीय एकता की थीम पर ताजिए का निर्माण किया। ताजिए पर हिंदुस्तान के तिरंगे का रंग देखने के लिए भारी भीड़ पहुंची।
दरअसल पिछोर के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले सूफियान बेग मिर्जा ने अपने परिवार के साथ मिलकर ताजिए का निर्माण किया। 11 फीट के ताजिए को तैयार करने में मुस्लिम परिवार को 25 दिन लगे। मंगलवार की रात को इसको निकाला गया और विसर्जित किया गया।
सूफियान बेग का कहना था कि हम लोगों के मन में सदैव हिंदुस्तान बसता है और यही हमारा मुल्क है। उन्होंने बताया कि कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और 370 खत्म करके वहां हमारी हुकूमत ने अमन का माहौल बनाया है।
