दमोह। पथरिया विधानसभा के अंतर्गत खड़ेरी, बटियागढ़ में अवैध रूप से क्रेशर संचालित हो रहे थे। शुक्रवार को पथरिया विधायक रामबाई सिंह ने मौके पर पहुंचकर अवैध क्रेशरो पर कार्यवाही की। उन्होंने क्रेशर को सील करने का आदेश दिया है। खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
विधायक रामबाई ने कहा कि बिना परमिशन के बाद भी क्रेशर का संचालन किया जा रहा था।
