शिवपुरी । मप्र के शिवपुरी जिले में हर साल विजयदशमी के अवसर पर जिस रावण के पुतले का दहन होता है उस रावण के पुतले का निर्माण एक मुस्लिम परिवार द्वारा किया जाता है। पिछले 15 सालों से यह मुस्लिम परिवार शिवपुरी में रावण के पुतले का निर्माण करता हुआ आ रहा है।
शिवपुरी के सिद्धेश्वर मैदान में हर साल दशहरा उत्सव का आयोजन पंजाबी परिषद द्वारा किया जाता है। पंजाबी परिषद इस दशहरा सम्मेलन का आयोजन करता है जिसमें रावण के पुतले का निर्माण मुस्लिम परिवार करता है। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल के तौर पर इस रावण के पुतले को लेकर मुस्लिम परिवार भी उत्साह से इस पुतले को बनाता है और पुतले के निर्माण में इस मुस्लिम परिवार को 15 से 20 दिन लगते हैं। दशहरे पर इस बार जिस पुतले का दहन किया जाएगा और उस पुतले का निर्माण मुस्लिम परिवार ने पूरा कर लिया है। रावण की पुतले का निर्माण करने वाले इस्लाम धर्मलंबी अबरार खान ने बताया कि उनका पूरा परिवार रावण के पुतले का निर्माण करता है और उनके उस्ताद आजाद खान के नेतृत्व में इस रावण के पुतले का निर्माण होता है। वह कई सालों से इसका निर्माण करते हुए आ रहे हैं।
दशहरा उत्सव का आयोजन करने वाले पंजाबी परिषद के सचिव संजय ढींगरा ने बताया कि उनके पूर्वज कई सालों से ही शिवपुरी में रावण के पुतले के दहन के लिए पुतले का निर्माण मुस्लिम परिवार से कराते हुए आ रहे हैं और यह मुस्लिम परिवार भी उत्साह के साथ इस पुतले को बनाता है।
