शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना अंतर्गत एबी रोड फोरलेन हाईवे पर आज दो ट्रकों के बीच में एक सवारी ऑटो के आ जाने से इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि एबी रोड फोरलेन हाईवे पर सवारी ऑटो एक ट्रक और कंटेनर के बीच में आ गया। दो ट्रकों के बीच में आने से सवारी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस ऑटो में सवार लोग बुरी तरह पिचल गए और पांच की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने इस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में फंसे लोगों को के्रन की मदद से निकाला।
