May 10, 2026

सिंगरौली में सैकड़ों चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, लोगों में खौफ का माहौल

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चमगादड़ों की मौत का रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां ऐतिहासिक गुफाओं के लिए विख्यात माड़ा क्षेत्र में एक सप्ताह में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो चुकी हैं। इससे पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने चमगादड़ों के अवशेषों के सैंपल लिए और जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। वहीं, मृत चमगादड़ों को आस-पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिया है।

दरअसल सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील के ग्राम पड़री में बड़ी संख्या में चमगादड़ पाए जाते हैं। जब लोगों ने पेड़ों के नीचे सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों के शव देखे तो वह हैरान रह गए। बड़ी संख्या में चमगादड़ों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इस मामले की सूचना वन विभाग की अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरे हुए चमगादड़ों के शव को कब्जे में लेकर जाँच के लिए सैंपल भोपाल भेजा है। बता दे कि अभी कुछ दिनों पहले पड़ोसी राज्यों में भी चमगादड़ों की मौत होने की खबरें सामने आई थी। ऐसे में लोगों को डर है कि कहीं किसी वायरस के कारण तो चमगादड़ों की मौत नहीं हुई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri