May 9, 2026

अनिल अम्बानी के 450 करोड़ चुकाने की मियाद बढ़ाने पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का सरकार पर हमला

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने अनिल अंबानी के सरकार का 450 करोड़ रुपए चुकाने की मियाद को एक साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया है। कमलनाथ सरकार के इस कदम की भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर आलोचना की है।

नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि, “मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार का स्पेशल पैकेज चल रहा है, लूट सके तो लूट, कमलनाथ की छूट। अनिल अंबानी को 450 करोड़ रुपए की चार साल की छूट देकर माफ़ करने की जो कोशिश हो रही है वह चिंता का विषय है। सरकार एक तरफ कहती है खजाना खाली है औरत दूसरी तरफ उद्योग नीति उद्योगपतियों के हिसाब से चल रही है। किसानों के पैसा किसानों को कर्ज माफ़ी में नहीं दिया गया। कन्यादान की राशि के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगार नौजवानों को कुछ नहीं मिला। लेकिन अनिल अंबानी को 450 करोड़ रुपए की छूट, आईफा अवार्ड में 700 करोड़ की, इंदौर में आईटीए अवार्ड चालू कर दिया है। आखिर मध्य प्रदेश जा कहाँ रहा है? कॉरपोरेट कल्चर पूरे मध्यप्रदेश में लागू है और गरीब का जीना मुहाल कर दिया है।

बता दे कि रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के सासन पॉवर प्रोजेक्ट पर सरकार का 450 करोड़ रुपए बकाया है। सासन प्रोजेक्ट ने आवेदन कर इतनी राशि एक साल में चुकाने में असमर्थता जताई थी। जिसके बाद सरकार ने वसूली की मियाद अब एक साल से बढ़ाकर चार साल कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri