May 4, 2026

मनोबल की गारंटी देने वाला बॉक्स

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर पुलिस ने छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जगह-जगह शिकायत पेटियां लगाई गई हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस की इस पहल का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। अब लड़कियां खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

दरअसल छात्राओं से साथ अक्सर छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती है लेकिन वह लोकलाज के डर से इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाती है। इसको देखते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने जिले भर के गर्ल्स कॉलेज और स्कूलों में शिकायत पेटियां और साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।

अब छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ की लिखित शिकायत बिना अपना नाम उजागर किए लेटर बॉक्स में डाल सकेगी। इससे पुलिस द्वारा गोपनीय तरीके से दोषियों पर कार्यवाही की जा सकेगी।

पुलिस की इस पहल का छात्राओं ने स्वागत किया हैं। छात्राओं का कहना है कि शिकायत पेटियां लगने से उनका मनोबल बढ़ा है। उन्हें विश्वास हुआ है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में उन्हें तत्काल मदद मिलेगी।

वहीँ स्कूल प्रबंधन भी आश्वस्त है कि पुलिस की इस पहल से बेटियां महफूज रहेगी। प्राचार्य का कहना है कि यह बेहद सराहनीय प्रयास है। इससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता का भाव जाग्रत होने लगा है। उनके साथ होने वाले अपराधों में भी कमी आने लगी है।

पुलिस का भी मानना है कि अक्सर लोकलाज के डर से छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ की शिकायत नहीं करती है। शिकायत पेटियां लगने से छात्राएं अपना नाम उजागर किए बिना शिकायत दर्ज कर सकेंगी। साथ ही पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri