April 26, 2026

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया आरक्षक के माता-पिता का अपहरण

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक पुलिस आरक्षक के माता-पिता का अपहरण कर लिया है। साथ ही आरक्षक की बहन के साथ मारपीट भी की गई है। हालांकि नक्सलियों ने बाद में आरक्षक की माता को छोड़ दिया जबकि पिता को अपने साथ ले गए। अब आरक्षक के पिता को छुड़ाने के लिए ग्रामीण जुटे हुए हैं।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा के गुमियापाल गाँव के पटेल पारा में रहने वाले अजय तेलाम पुलिस आरक्षक है। वह पहले स्थानीय आश्रम में मुंशी का काम करते थे। वह हाल ही में पुलिस में भर्ती हुए हैं।

अजय तेलाम के पुलिस में भर्ती होने से नक्सली नाराज थे। यही कारण है कि उन्होंने सोमवार देर रात आरक्षक अजय तेलाम के माता-पिता का अपहरण कर लिया। इस दौरान उन्होंने आरक्षक की बहन के साथ मारपीट भी की। हालांकि नक्सलियों ने आधे रास्ते से आरक्षक की मां को वापस भेज दिया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया है कि बुजुर्ग की तलाश के लिए स्थानीय ग्रामीणों और नक्सलियों के सहयोगी संघम सदस्यों की मदद ली जा रही है। अगर बुजुर्ग की तलाश के लिए पुलिस सीधे जंगल में उतरती है तो इससे बुजुर्ग की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में बुजुर्ग को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की मदद ली जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri