April 27, 2026

रेप का आरोपी निकला कोरोना संक्रमित, थाने को किया सील, पुलिसकर्मी हुए क्वारंटाइन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेप के आरोपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद रेप के आरोपी के सम्पर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। साथ ही थाना परिसर को भी सील कर दिया गया है।

बिलासपुर पुलिस के अनुसार रेप का आरोपी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है। पिछले दिनों एक युवती ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद मैसूर भाग गया था।

इसके बाद पुलिस 4 जुलाई को आरोपी को मैसूर से गिरफ्तार करके बिलासपुर लेकर आई। इसके बाद आरोपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में थाना परिसर को सील कर आरोपी के सम्पर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। एक अधिकारी और तीन कांस्टेबल सहित अन्य लोगों की जाँच कराई जाएगी। लड़की के सैंपल भी कलेक्ट किए जा रहे हैं।

आरोपी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद थाने को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यहां कोई आ-जा नहीं सकेगा। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। ऐसे में वहां भी लोगों की जाँच होगी। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सिविल लाइंस थाने के बंद रहने के दौरान यहां का काम-काज तारबहार थाने से संचालित होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri