April 30, 2026

नक्सली नेता पापाराव की मौत की खबर

बस्तर। बस्तर में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बस्तर के बड़े नक्सली नेता पापाराव की मौत हो गई है। पापाराव की मौत बीमारी की वजह से हुई है। पापाराव पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख का इनाम रखा था।

बता दे कि बस्तर में जन्मा पापाराव सबसे बड़े नक्सली नेताओं में से एक था। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर और वेस्ट बस्तर डिवीजन का सेक्रेटरी था। पापाराव की मौत से दक्षिण बस्तर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। पिछले कुछ दिनों में बीमारी के कारण नक्सली संगठन के दूसरे बड़े नेता की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले ही बस्तर (दंडकारण्य) के सबसे बड़े नेता रमन्ना की मौत भी बीमारी के कारण हुई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri