April 30, 2026

खुद को नक्सली बताकर वसूली करने वाले तीन गिरफ़्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने खुद को नक्सली बताकर अवैध वसूली करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक पुलिस की गोपनीय शाखा एसआईबी का जवान भी है। फ़िलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बता दे कि एक मछली ठेकेदार ने धमतरी पुलिस में लगातार धमकी देकर अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मछली ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके कर्मचारियों को रॉबिन लकड़ा, रजनू कोर्राम और नरेश कावड़े कई दिनों से धमका रहे हैं। तीनों आरोपी खुद को नक्सली बताकर मछली ठेकेदार से 60 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मछली ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनो आरोपियों को पकड़ लिया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri