April 27, 2026

पुलिस लाठीचार्ज में डेढ़ साल के बच्चे की गई जान। दो सब इंस्पेक्टर पर हत्या का केस दर्ज।

 

एक्सपोज़ टुडे,शिवपुरी।

करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई में सड़क पर पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हुई इसमें एक बच्चे की मौत हो ने के बाद देर रात स्थानीय ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों पर 302 का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक ग्रामीण पर भी मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, विवाद के बाद रात्रि में करैरा पुलिस के उपनिरीक्षक अजय मिश्रा और जगदीश रावत पर धारा 302, 34 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कल रामनगर में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध कर रहे लोगों को समझाने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। इसमें ग्रामीणों की ओर से भी पथराव किया गया था। इस पथराव में करैरा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

वहीं, इलाज के लिए राघवेंद्र यादव को ग्वालियर रेफर किया गया है। विवाद के दौरान एक डेढ़ वर्षीय बालक नंदू जाटव पुत्र अशोक जाटव की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में ही बच्चे की मौत हुई है। इसके बाद दोनों इंस्पेक्टर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

रात में केस दर्ज होने के बाद ही ग्रामीण वहां से हटे। एक ग्रामीण के ऊपर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri