April 27, 2026

इंदौर में म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड शुरू करेगा होम स्टे।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
​पर्यटन विभाग, म.प्र. शासन, म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रदेश में होमस्‍टे संस्‍कृति के प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को स्‍थानीय संस्‍कृति, परिवेश का अनुभव प्रदान करवाने, स्‍थानीय स्‍तर पर रोजगार के नवीन अवसर को सृजित करने के उद्देश्‍य से होमस्‍टे संबंधी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
​इंदौर में होमस्‍टे योजना की जानकारी एवं नवीन पंजीयन हेतु आज दिनांक 07.10.2020 को कलेक्‍टर कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डॉ. मनोज कुमार सिंह, संचालक (कौशल संवर्धन) म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड, भोपाल, श्री सुमित सुरी, प्रेसीडेंट, इंदौर होटल एसोसिएशन, इंदौर श्री अजय कुमार शर्माा, क्षेत्रीय प्रबंधक, म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम , इंदौर, श्री शरद नौटियाल, प्रिसिपल, स्‍टेट इंस्‍टीट्यूट ऑप होटल मैनेजमेंट, इंदौर, श्री अमित सिंह, सलाहकार (प्रशिक्षण) , म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड, भोपाल, श्री प्रशांत छिरोल्‍या, सलाहकार (कौशल), म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड, भोपाल एवं श्री वी.पी.एस. राठौर, प्रभारी अधिकारी, जिला पुरातत्‍व एवं पर्यटन परिषद, इंदौर में उपस्थित थे। कार्यशाला में कुल 35 प्रतिभागियों जिनमें नवीन पंजीयन हेतु इच्‍छुक निजी सम्‍पत्तिधारक, टूर एंड ट्रेवल्‍व एसोसिएयन के प्रतिनिधि , राजस्‍व विभाग के अधिकारी एवं स्‍थानीय स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं आदि ने हिस्‍सा लिया। कार्यशाला का आयोजन म.प्र. टूरिज्‍म बोर्ड – भोपाल, म.प्र. राज्‍य पर्यटन विकास निगम – इंदौर जिला पुरात्‍व एवं पर्यटन परिषद – इंदौर के सहयोग से किया गया।
​कार्यशाला में डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा शासन की होमस्‍टे योजना में पंजीकृत होकर लाभ लेने एवं होमस्‍टे के संचालन में महिलाओं को अधिक भूमिका प्रदान करने, उन्‍हें प्रोत्‍साहित करके अ‍हम जिम्‍मेदारी देने एवं स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं को आगे आकर अवसर प्रदान की बात कही,
श्री सुमित सुरी द्वारा होटल एसोसिएशन की ओर से होमस्‍टे संचालकों को आवश्‍यक सहयोग देने की जानकारी दी, श्री शरद नौटियाल द्वारा होमस्‍टे संचालकों के प्रशिक्षण में आवश्‍यक सहयोग देने की बात कही, श्री राठौर द्वारा योजना के प्रचार प्रसार हेतु जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने की जानकारी दी, श्री छिरोल्‍या द्वारा होमस्‍टे योजना फार्मस्‍टे, ग्रामस्‍टे एवं ब्रेड एंड ब्रेकफास्‍ट योजना के माध्‍यम से पंजीयन की प्रक्रिया कीस्‍तृत जानकारी का प्रस्‍तुतीकरण दिया। इसके अतिरिक्‍त उपस्थित लोगों की होमस्‍टे संबंधी समस्‍याओं की शंकाओं का समाधान किया। साथ ही योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे वित्‍तीय प्रावधान एवं तकनीकी सहायता की विस्‍तृत जानकारी दी। श्री छिरोल्‍या द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के कारण होमस्‍टे की प्रासंगिकता अधिक होने के कारण योजना से जुडकर अधिक लाभ ले सकते हे।
श्री अजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि होमस्‍टे के पंजीयन से होने वाले लाभ एवं पर्यटन से मिलने वाली सुविधाओं को प्राप्‍त करके अधिक से अधिक लोगों को पंजीयन करने हेतु आवहान किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri