May 4, 2026

एक ‘क़दम’ ने लहलहाया शहर

नरसिंहपुर। सकारात्मक सोच के साथ शुरू की गई छोटी पहल के भी बड़े और सार्थक परिणाम सामने आते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नरसिंहपुर में जहाँ 12 साल पहले एक संस्था ने पर्यावरण बचाने की पहल शुरू की थी और उस पहल के कारण आज पूरा शहर हरा भरा हो गया है।

बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से इस समय पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे हालातों में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की कदम नामक संस्था ने 12 साल पहले एक छोटी से पहल शुरू की। संस्था पिछले 12 सालों से शहर में जिनका भी जन्मदिन या सालगिरह होती है उन्हें आमंत्रित करती है और उन्हें पौधा देकर पौधारोपण करा कर उनसे उनके संरक्षण का वचन दिलवाती है।
इसके लिए संस्था से जुड़े सदस्य हर रविवार को सुबह 10 बजे निश्चित समय पर शहर में जिनका ही जन्मदिन, सालगिरह और पूर्वजों की पुण्यतिथि होती है उन्हें सूचीबद्ध करके आमंत्रित करते हैं। संस्था लोगों के हाथों पौधारोपण कराने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी देती है। ताकि वह दूसरे साथियों मित्रों और रिश्तेदारों को भी प्रेरित कर सकें।

कदम संस्था द्वारा 12 साल पहले शुरू की गई इस पहल का बड़ा परिणाम देखने को मिल रहा है। आज पूरे गाडरवारा में आठ हजार से अधिक पौधे वृक्ष बनकर शहर को शीतल छाया दे रहे है। इससे शहर का इको सिस्टम भी सुधरने लगा है।

कदम संस्था के संस्थापक बताते है कि 12 साल पहले उनकी पत्नी जबलपुर के किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनी। वहां बिगड़ते पर्यावरण से निपटने पौधारोपण के महत्व को जाना। इसके बाद यहाँ आकर हमने इसकी शुरुआत की। शुरुआत में लोगों का जुड़ाव कम ही रहा। फिर हमने इस पहल को जन्मदिन, सालगिरह से जोड़ दिया। इससे सार्थक परिणाम सामने आने लगे। लोग खुद ही जन्मदिन, सालगिरह और पूर्वजों की पुण्यतिथि की तिथि हमें बताने लगे।

12 साल पहले शुरू हुआ यह सिलसिला आज तक जारी है। हम सप्ताह भर में जिनके भी जन्मदिन सालगिरह होती है। उनसे उन्हीं के मौहल्ले में या खाली स्थानों में प्रति रविवार को उनसे पौधारोपण कराते है और उन्हें पौधे को संरक्षित करने की शपथ दिलाते है। आज तक संस्था द्वारा 8000 से अधिक पौधरोपण कराया जा चुका है जो आज बड़े बड़े विशालकाय वृक्ष बन चुके है। इस पहल से गाडरवारा शहर का हर गली मोहल्ला हरा भरा हो गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri