April 27, 2026

डीएसपी के साथ ऑनलाइन ठगी।

एक्सपोज़ टुडे।
डीएसपी को एक जालसाज ने बीएसएनएल अधिकारी बनकर फोन किया और सिम बंद होने का झांसा देते हुए बातों में उलझाकर उनसे आनलाइन ठगी कर ली। आरोपित ने उनके खाते में सेंध लगाकर करीब 75 हजार रुपये की राशि निकाल ली। शिकायत के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फरियादी के खाते से रकम असम के खातों में ट्रांसफर हुई है।

जानकारी के मुताबिक अवधपुरी इलाके में रहने वाले 61 वर्षीय शरद टेनी पुलिस विभाग से डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके मोबाइल पर पांच फरवरी 2022 को एक व्‍यक्‍ति का फोन आया, जिसने खुद को बीएसएनएल अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी सिम पुरानी हो गई है और तकनीकी कारणों से इसे बंद किया जा रहा है। अगर आप यही नंबर जारी रखना चाहते हैं तो आपको कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। शरद टेनी द्वारा सिम चालू रखने को लेकर प्रक्रिया के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वह टोकन मनी के रूप में 10 रुपए आनलाइन ट्रांसफर कर दें। इसके लिए उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजी। इस लिंक पर क्‍लिक करने पर उनके खाते से धीरे-धीरे करीब 75000 रुपये निकल गए। बाद में जब उनके मोबाइल पर संदेश आया। तब उन्‍हें ठगी का एहसास हुआ। उन्‍होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में की। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस खाते से भुगतान रोक दिया। इससे उनकी रकम बच गई है।

असम के खातों में राशि पहुंची
साइबर पुलिस का कहना है कि सेवानिवृत्‍त डीएसपी के खाते से करीब 75 हजार रुपये की राशि असम के गुवाहाटी में एक खाते में पहुंची है। उस वालेट का पता लगाया जा रहा है, जिसमें राशि पहुंची थी। जांच जारी है। जल्द ही जालसाज का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri