May 10, 2026

पंचायत का अजीबो गरीब फरमान, पूरे परिवार को दिया गांव निकाला

शिवपुरी। दहेज में बाइक न मिलने से गुस्साए युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। समाज की पंचायत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए एक ऐसा अजीबो गरीब फरमान सुना दिया जिससे हर कोई हैरान है। पंचायत ने पूरे परिवार को गाँव निकाला दे दिया अब परिवार तालाब के किनारे खुले आसमान टेल रहने को मजबूर है।

मामला शिवपुरी जिले के तहसील खानियधनां थाना क्षेत्र के गांव बरबटपुरा का है। गाँव में रहने वाले आदिवासी युवक शिवराज ने दहेज़ को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया। इस मामले में शिवराज के पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ दहेज़ हत्या का मामला दर्ज करवाया। लेकिन आदिवासी समाज ने दहेज़ हत्या का विरोध करते हुए शिवराज के पूरे परिवार को ही समाज से निकाल दिया और सभी प्रकार के संबंध खत्म कर लिए है।

आज यह परिवार बिना सुविधाओं के तालाब किनारे रहने मजबूर है। आरोपी के पिता का कहना है कि बस्ती वालों ने हमें भगा दिया है। गाँव वाले हम पर बहु को मारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीँ परिवार की महिला सदस्य ने बताया कि पंच ने समाज में वापस आने के लिए हम लोगों से 25000 रुपयों की मांग की है। हम यहाँ रहने को मजबूर हैं और यहाँ हमारी कुछ व्यवस्था भी नही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri